नवगछिया : इस्माइलपुर-बिंद टोली तटबंध पर आई आपदा का जायजा लेने के लिए जल संसाधन विभाग के अभियंता प्रमुख ई. वरुण कुमार ने सोमवार दोपहर बाद निरीक्षण किया। उन्होंने वीरनगर-बुद्धूचक स्थित स्पर संख्या-7 के पास, जहां लगभग 100-125 मीटर का तटबंध क्षतिग्रस्त हो गया है, का मुआयना किया।

निरीक्षण के दौरान, अभियंता प्रमुख ने नवगछिया के बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता ई. गौतम कुमार को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी हाल में क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कर तटबंध को सुरक्षित किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, ऐसे में तटबंधों और स्परों की निगरानी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस मौके पर विशेषज्ञ अभियंता ई. सहजानंद सिंह, बाढ़ संघर्षात्मक बल के अध्यक्ष ई. गोपाल चंद्र मिश्रा, मुख्य अभियंता ई. अनवर जमील, अधिवक्ता मुकेश कुमार सहित अन्य अधिकारी थेो।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....