नवगछिया टोल प्लाजा के पास मंगलवार सुबह एक सड़क हादसा हुआ। गिट्टी से लदा एक ट्रक नवगछिया से बिहपुर की ओर जा रहा था। टोल प्लाजा के आगे सड़क किनारे खड़े ट्रक में इसने पीछे से टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद चालक ट्रक में फंस गया। टोल प्लाजा कर्मी और नवगछिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कटर मशीन से चालक को बाहर निकाला गया। उसे तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया ले जाया गया।

घायल चालक की पहचान छपरा जिले के कोटा बलिया थाना क्षेत्र निवासी 24 वर्षीय करण कुमार के रूप में हुई। हादसे में उनका बायां पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। नवगछिया अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।

यातायात थाना प्रभारी मुकेश कुमार के अनुसार, क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों को सड़क किनारे हटाकर यातायात सामान्य किया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....