नवगछिया : नारायणपुर प्रखंड स्थित मधुरापुर में रविवार को भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। श्री गणेश पूजा समिति मधुरापुर के पंडाल से शाम 7 बजे विसर्जन शोभायात्रा निकली।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 66
श्रद्धालुओं ने अबीर-गुलाल उड़ाते हुए और ताशे की धुन पर नृत्य किया। पूरे क्षेत्र में गणपति बप्पा मोरया के जयकारे गूंजते रहे। शोभायात्रा मेन रोड से होते हुए काली मंदिर और महावीर चौक से गुजरी। रात 10 बजे जुलूस मधुरापुर जहाज घाट पहुंचा।
विसर्जन से पहले सुबह हवन का आयोजन किया गया। दोपहर में प्रसाद का वितरण हुआ। जहाज घाट पर विधिवत रूप से प्रतिमा का विसर्जन संपन्न हुआ।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
