नवगछिया : जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या के आरोप में युवक की पत्नी समेत ससुराल पक्ष पर केस दर्ज हुआ है। मंगलवार को मृत युवक की मां के बयान पर बरारी पुलिस कैंप में जीरो एफआईआर दर्ज की गयी।

घटना के दूसरे दिन मृतक नवगछिया के नारायणपुर स्थित नवटोलिया निवासी विवेकानंद चौधरी के बेटे आनंद कुमार के शव का पोस्टमार्टम किया गया। मृतक की मां रिंकू देवी ने मामले में आनंद की पत्नी कीर्ति झा समेत उसकी माता और पिता को आरोपी बनाया है।

रिंकू देवी ने बताया कि बेटा बीते 27 अगस्त को अपनी बहन के घर तिलकपुर गया था। वहां से लौटने के बाद वह बीते सोमवार को अपने ससुराल राजेन्द्र कॉलोनी गया था। मुझे शक है आनंद को ससुराल वालों ने खाना में जहरीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया था, जिसके कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। बता दें कि आनंद ने मौत से पहले वीडियो भी बनाया था, जिसमें वह कहता दिख रहा कि मैं तो आज जा रहा हूं, लेकिन मौत का जिम्मेदार मेरी पत्नी कीर्ति और उसका पूरा परिवार है। मुझे टाउन थाना के एक स्टॉफ और पत्नी के घर वालों ने जहर खिलाया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....