नवगछिया : गोपालपुर थाना क्षेत्र में एक 20 वर्षीय युवक ने 14 साल की मानसिक और शारीरिक रूप से विकलांग लड़की से दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां बकरी के लिए घास लेने दियारा गई थी। पिता बीमार होने के कारण घर पर सो रहे थे।

आरोपी बादल कुमार ने पीड़िता के मुंह में कपड़ा बांधकर दुष्कर्म किया। घटना को पीड़िता का छोटा भाई ने देख लिया। पीड़िता की हालत बिगड़ने पर उसे नवगछिया अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया।

घटना के बाद गांव में पंचायत बुलाई गई। मुखिया सहित कुछ लोगों ने मामले को दबाने का प्रयास किया। पीड़िता के पिता ने पंचायत के फैसले को मानने से इनकार कर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

गोपालपुर थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल जांच अनुमंडल अस्पताल में कराया जाएगा। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

deneme bonusu