नवगछिया : रंगरा चौक से प्रखंड कार्यालय जानेवाली सड़क के दोनों ओर पानी जमा रहने से मंगलवार सुबह यह रोड ध्वस्त हो गया। इससे आवागमन बाधित हो गया है। प्रखंड और अंचल कार्यालय के कर्मचारी सहित स्थानीय लोग कार्यालय नहीं पहुंच सके।

इससे दोनों कार्यालयों में काम बाधित रहा। प्रखंड कार्यालय के कर्मचारियों ने बताया कि दो माह से सड़क के दोनों ओर बाढ़ का पानी जमा है। जिसके चलते सड़क की ढलाई ध्वस्त हो गई।

इससे एक ओर जहां आम लोगों को परेशानी का सामना करना कर रहा है तो वहीं दूसरी ओर प्रखंड और अंचल के पदाधिकारी सहित कर्मियों को भी ऑफिस तक पहुंचने में दिक्कत हो रही है। बीडीओ अन्नू भारती ने बताया कि सड़क ध्वस्त होने से परेशानी पैदा हो गई है। जल्द ही वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी, ताकि अधिकारी और कर्मचारी कार्यालय आ सकें। इसके बाद विभाग की ओर से सड़क की मरम्मत कराई जाएगी

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *