नवगछिया । उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बिजली विभाग की ओर से गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय कार्यालय परिसर में एक दिवसीय विशेष शिविर लगाया जा रहा है। यह शिविर सुबह 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक संचालित होगा, जिसमें विभागीय पदाधिकारी व कर्मी मौजूद रहेंगे।

कनीय अभियंता रविशंकर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में विशेष रूप से उपभोक्ताओं के बिजली बिल से जुड़ी समस्याओं और शिकायतों का समाधान किया जाएगा। उपभोक्ता चाहे मीटर रीडिंग में गड़बड़ी, गलत बिल, अधिक चार्ज, या बकाया राशि से जुड़ी किसी भी समस्या को लेकर आवेदन कर सकते हैं। विभागीय कर्मी मौके पर ही उनके आवेदन लेंगे और त्वरित कार्रवाई कर निस्तारण सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने बताया कि इस तरह के शिविर का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को विभागीय दफ्तरों के चक्कर काटने से बचाना है। लोगों को अपनी समस्या का समाधान घर के नजदीक ही मिल सके, इसके लिए विभाग लगातार प्रखंड स्तर पर ऐसे शिविर का आयोजन कर रहा है।

स्थानीय ग्रामीणों ने भी शिविर को सराहनीय पहल बताया है। उनका कहना है कि बिजली बिल से जुड़ी परेशानियाँ अक्सर सामने आती रहती हैं, लेकिन दफ्तरों में लंबी प्रक्रिया और समय की वजह से समाधान नहीं हो पाता। ऐसे में इस प्रकार के शिविर से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुँचकर अपनी समस्याओं का निपटारा कराएं और नियमित बिजली बिल भुगतान कर विभाग का सहयोग करें।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *