आईजी विवेक कुमार ने एसडीपीओ कार्यालय का किया निरीक्षण

लंबित मामलों को जल्द निपटाने का निर्देश, दुर्गा पूजा और चुनाव को लेकर सख्ती बरतने की हिदायत

नवगछिया : शुक्रवार को आईजी विवेक कुमार ने नवगछिया एसडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लंबित मामलों की फाइलों की गहन जांच की और संबंधित पुलिस अधिकारियों को शीघ्र निपटाने का निर्देश दिया।

आईजी ने आगामी विधानसभा चुनाव और दुर्गा पूजा पर्व को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने पर विशेष बल दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि क्षेत्र में सक्रिय दागियों के खिलाफ धारा 126 के तहत कार्रवाई की जाए। साथ ही अवैध हथियारों और मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाने पर जोर दिया।

उन्होंने यह भी कहा कि हाल ही में जेल से छूटे अपराधियों पर विशेष निगरानी रखी जाए। सीमावर्ती इलाकों में गश्ती बढ़ाने और वाहनों की सख्ती से जांच करने का भी आदेश दिया।

दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा को लेकर आईजी ने खास निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं, विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण रोक रहे और यातायात व्यवस्था के लिए वैकल्पिक रूट तैयार किया जाए।

आईजी विवेक कुमार ने पुलिस अफसरों को चेतावनी देते हुए साफ कहा कि दुर्गा पूजा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *