नवगछिया। तेतरी दुर्गा मंदिर के प्रांगण में सेवार्थ विद्यार्थी नवगछिया द्वारा निःशुल्क सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर दक्षिण बिहार प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री रौशन सिंह, जिला संयोजक गौतम साहू, प्रांत छात्रा कार्य सह प्रमुख साक्षी भारद्वाज, मंदिर कमेटी सदस्य कुमार अभिषेक और मेला कमेटी सदस्य बमबम जी ने संयुक्त रूप से किया।

उद्घाटन अवसर पर प्रांत संगठन मंत्री रौशन सिंह ने कहा कि विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही सेवा कार्यों के लिए समर्पित है। उन्होंने बताया कि सेवार्थ विद्यार्थी अभियान के अंतर्गत दक्षिण बिहार प्रांत के सभी जिलों में दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर निःशुल्क सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

जिला संयोजक गौतम साहू ने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि पिछले 10 वर्षों से तेतरी दुर्गा मंदिर परिसर में लगातार निःशुल्क सेवा शिविर का आयोजन किया जाता रहा है। इसमें श्रद्धालुओं और आमजनों के लिए निःशुल्क चिकित्सा सेवा, शुद्ध पेयजल और पादुका वितरण की व्यवस्था की जाती है।

इस अवसर पर जिला सह संयोजक कुंदन जी, एसएफडी प्रांत सह संयोजक कुसुम जी, कला मंच संयोजक विश्वास वैभव सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं में पंकज, सौरभ, बालकृष्णा, राहुल, अननू, निकेता, स्वीटी, श्वेता, अंशु, रोशनी, निशा, गुंजन, मुस्कान, जूली, ज्योति, साक्षी, दीपा, दीक्षा, मधु, साधना, लक्ष्मी, गुंजा, खुशी, गगन, हरिनंदन, राहुल शर्मा, शुभम, कुंदन आदि शामिल रहे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *