नवगछिया। स्थानीय खिलाड़ी धर्मचंद भगत रविवार को मैसूर (कर्नाटक) के लिए रवाना हुए, जहां वे योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 50वीं राष्ट्रीय योगा खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे। यह प्रतियोगिता 9 से 12 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी।
Total Downloads: 375
नवगछिया योगा अकादमी के मुख्य कोच घनश्याम प्रसाद ने जानकारी दी कि धर्मचंद भगत ने हाल ही में बिहार योगा संघ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय योगा प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया था। इसी उपलब्धि के आधार पर उन्हें बिहार टीम में स्थान मिला है।
धर्मचंद भगत की इस सफलता से स्थानीय खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। कोच घनश्याम प्रसाद ने आशा व्यक्त की कि वे राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नवगछिया व बिहार का नाम रोशन करेंगे।

