
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 383
पटना: प्रख्यात सिक्खों के दसवें गुरु गुरु गोविन्द सिंह की जन्मस्थली पटना सिटी स्थित गुरुद्वारा को बम से उड़ाने की धमकी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. इस पुरे मामले में चौक थाना अध्यक्ष अशोक पांडे ने बताया कि इस कांड का उद्भेदन हो चुका है और जिस मोबाईल और सीम के जरिए मैसेज भेजा गया था उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है.
गुरुद्वारा उड़ाने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने मालसलामी थाना क्षेत्र से पूनम देवी पति विजय कुमार साह को गिरफ्तार कर लिया गया है उनके पास से वह मोबाइल भी बरामद किया गया है जिससे धमकी भरा sms सिटी चौक थाना के नंबर पर भेजा गया था.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
