nitish

बिहार के मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीटर के माध्यम से सभी पार्टियों को जीत की बधाई दी है साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश में समाजवादी कांग्रेस गठबंधन के हार का बड़ा कारण भी बता दिया. उन्होंने अपने लिखे बधाई सन्देश में नोटबंदी का समर्थन किया और कहा कि यूपी में गैर भाजपाई दलों को नोटबंदी का इतना कड़ा विरोध नहीं करना चाहिए था. नोटबंदी से गरीब लोगों के मन में संतोष का भाव पैदा हुआ था. उन्हें लगता था कि इससे अमीर लोगों को चोट पहुंची है. लेकिन कई दलों की ओर से इसकी अनदेखी की गई.

नीतीश कुमार ने अपने संदेश में कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा को पिछड़े वर्गों के बड़े तबके ने समर्थन किया. गैर भाजपाई दलों ने उन्हें जोड़ने की कोई कोशिश नहीं की. यूपी में बिहार की तरह कोई महागठबंधन भी नहीं बन सका था. नीतीश कुमार ने बिहार के सरकार में सामिल अपने सहयोगी दल कांग्रेस को भी पंजाब में सरकार बनाने और मणिपुर-गोवा में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए बधाई दी है.

आपको बता दें कि यूपी में जीत के बाद अभी तक नीतीश कुमार ने मीडिया के सामने कुछ नहीं बोला हैं. वहीं लालू प्रसाद यादव ने बीजेपी के जीत के लिए समाजवादी पार्टी में हुई कलह को जिम्मेदार बताया हैं.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *