नवगछिया। नवगछिया में मंगलवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। पहली घटना तेतरी के पास एनएच-31 पर घटी, जहां मोटरसाइकिल से गिरकर खगड़िया जिले के महेशखूट निवासी साक्षी कुमारी (पिता किशोर मंडल) गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया।
Total Downloads: 165
दूसरी घटना में श्रीपुर निवासी सिवानी देवी (पति विकास कुमार) मोटरसाइकिल से गिरकर घायल हो गईं। उन्हें भी इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भेजा गया है।
घटनाओं के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने एनएच-31 पर लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को देखते हुए स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है।

