नवगछिया: नौ से चौदह वर्ष तक की उम्र की 219 लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) का टीका लगाया गया। यह टीकाकरण मध्य विद्यालय अभिया और मध्य विद्यालय मालपुर में आयोजित किया गया।
Total Downloads: 165
मध्य विद्यालय अभिया में एएनएम कंचन कुमारी और एएनएम संगीता भारती, जबकि मध्य विद्यालय मालपुर में एएनएम शिखा कुमारी और एएनएम मनोरमा सिंहा द्वारा छात्राओं को टीका लगाया गया।
इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुधांशु कुमार एवं डॉ. ए.एस. कृति भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान सरकार द्वारा संचालित सर्वाइकल कैंसर रोकथाम कार्यक्रम के तहत चलाया जा रहा है, ताकि बालिकाओं को इस गंभीर बीमारी से सुरक्षित किया जा सके।

