नवगछिया: नवगछिया थाना क्षेत्र के नया टोला में शनिवार को घरेलू विवाद के दौरान एक युवक पर रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।

घायल की पहचान रिंकू पंडित (25 वर्ष), पिता अरविंद पंडित, निवासी नया टोला के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, घरेलू विवाद के दौरान उसकी सौतेली मां और उसके बेटों ने मिलकर रॉड से सिर पर वार किया, जिससे वह लहूलुहान हो गया।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घायल के चाचा सुरेश पंडित ने बताया कि घटना के पीछे पारिवारिक कलह है और आरोपियों ने पहले से हमला करने की योजना बना रखी थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *