नवगछिया। पुलिस ने अवैध शराब कारोबार पर लगातार कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में इस्माईलपुर थाना पुलिस ने 18 सितंबर 2025 को रघुनी टोला गांव में छापामारी कर 9 लीटर देशी शराब बरामद की।

छापामारी के दौरान पुलिस ने अरुण मंडल, पिता मसुदन मंडल, निवासी रघुनी टोला, थाना-इस्माईलपुर, जिला-भागलपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी पर अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, भंडारण और सेवन के आरोप हैं।

इस मामले में इस्माईलपुर थाना में  प्राथमिकी दर्ज की गई है।वहीं, दूसरी ओर भवानीपुर थाना पुलिस ने छापामारी के दौरान 20 लीटर देशी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त वाहन भी जब्त किया।

दोनों मामलों में पुलिस ने बताया कि जांच जारी है और अवैध शराब कारोबार पर पूरी सख्ती के साथ कार्रवाई की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *