नवगछिया। भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर गांव में पूर्व विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में कई लोग घायल हो गए। घटना 16 अक्टूबर 2025 की बताई जा रही है।
Total Downloads: 375
घटना के संबंध में वादी मो. मजिद ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर बताया कि उनके पड़ोसी मो. डब्बू और उनके परिवार के अन्य सदस्य हरवे हथियार से लैस होकर उनके घर में घुस आए और उन पर तथा उनके परिवार के अन्य सदस्यों पर हमला कर दिया, जिससे वे बुरी तरह से घायल हो गए।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई करते हुए भवानीपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य अभियुक्त मो. डब्बू, पिता जखानी, निवासी मधुरापुर, थाना-भवानीपुर, जिला-भागलपुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

