नारायणपुर | झंडापुर थाना क्षेत्र के जयरामपुर गांव में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां मोबाइल चार्ज करते समय करंट लगने से 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई।

मृतक की पहचान मिथुन कुमार, पिता स्वर्गीय जगदीश निषाद के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि मिथुन सुबह अपना मोबाइल चार्ज कर रहा था, इसी दौरान अचानक वह करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही झंडापुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया।

थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि परिजनों के अनुसार, युवक की मौत करंट लगने से हुई है। फिलहाल किसी ने लिखित आवेदन नहीं दिया है, और चौकीदार के फर्द बयान के आधार पर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और गांव में शोक का माहौल है

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *