भागलपुर। रविवार को जिला स्कूल परिसर में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग स्कूल की पुरानी और लंबे समय से बंद पड़ी लाइब्रेरी में लगी, जिसमें रखे कई पुराने दस्तावेज, रजिस्टर और फाइलें जलकर राख हो गए। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है, हालांकि शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।

घटना की जानकारी देते हुए स्कूल परिसर में तैनात गार्ड मनीक चंद ने बताया कि वह गश्त कर रहे थे, तभी लाइब्रेरी की खिड़की से धुआं उठता देखा। उन्होंने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

अग्निशमन पदाधिकारी बासूकी राय ने बताया कि आग पूरी तरह बुझा दी गई है। प्रारंभिक जांच में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। उन्होंने कहा कि “लाइब्रेरी में रखे पुराने कागजात और फाइलें पूरी तरह से जल चुकी हैं। आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।”

इस दौरान पुलिस टीम ने भी मौके पर पहुंचकर स्कूल भवन के भीतर किसी के फंसे होने की संभावना को लेकर तलाशी ली, हालांकि राहत की बात यह रही कि कोई हताहत नहीं हुआ।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *