झंडापुर में 7.5 लीटर विदेशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने शक के आधार पर पकड़ा

नवगछिया। झंडापुर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर झंडापुर चौक के पास पुलिस ने एक निजी पेट्रोल पंप के समीप से 7.5 लीटर विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान झंडापुर कुंवर टोला निवासी मुकेश हजारी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम क्षेत्र में गश्ती और निगरानी कर रही थी। इसी दौरान पेट्रोल पंप के पास संदिग्ध स्थिति में एक युवक दिखाई दिया। पुलिस ने शक के आधार पर उसे रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 7.5 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। इसके बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।

झंडापुर थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब के साथ पकड़े गए युवक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले में आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *