नवगछिया । द्वितीय चरण में 11 नवंबर को भागलपुर में होने वाले मतदान के लिए निर्वाचन आयोग ने ईवीएम के द्वितीय रैंडमाइजेशन की तारीख निर्धारित कर दी है। आयोग ने 29 अक्टूबर (बुधवार) की सुबह 11 बजे जिले के सभी सातों विधानसभा क्षेत्रों में प्रयुक्त होने वाली ईवीएम के द्वितीय रेंडमाइजेशन समीक्षा भवन के सभागार में करने का निर्देश दिया है।
गौर हो कि 11 नवंबर को बिहपुर, गोपालपुर में चुनाव होंगे। मीडिया कोषांग से बताया गया कि निर्वाचन प्रक्रिया के क्रम में बीते 13 अक्टूबर को इन सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान में प्रयुक्त होने वाली ईवीएम का प्रथम रेंडमाइजेंशन संपन्न हुआ था।
इसको लेकर डीएम ने निर्वाचन से संबंधित वरीय पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी (ईवीएम कोषांग), उप निर्वाचन पदाधिकारी, डीआईओ एनआईसी एवं आईटी मैनेजर को निर्देश दिया है कि निर्वाचन विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी आवश्यक तैयारियां समय पूर्व पूरा करें। ताकि द्वितीय रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया सुचारू एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सके।


