नारायणपुर/भवानीपुर। भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर गांव में एक महिला के घर से नगदी और मोबाइल चोरी का मामला सामने आया है। पीड़िता तमन्ना निगाह ने गांव के ही ताहिर अली के पुत्र मोहम्मद शमशाद उर्फ बिल्ला अली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 293
महिला ने अपने बयान में बताया कि आरोपी ने उसके घर से ₹26,800 नकद और रेडमी कंपनी का एंड्रॉइड मोबाइल फोन चोरी कर लिया।
इस संबंध में थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
