बाबा बटेश्वर स्थान में श्रद्धालुओं का सैलाब, संध्या में जलेंगे हजारों दीप

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 565

नवगछिया। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर आज देव दीपावली मनाई जाएगी। त्रिपुरासुर पर भगवान शिव की विजय के उपलक्ष्य में मनाया जाने वाला यह पर्व धर्म और आस्था का अद्भुत संगम है।

मंगलवार की रात से ही श्रद्धालु बाबा बटेश्वर स्थान पहुंचने लगे हैं। कई श्रद्धालु रात्रि विश्राम कर बुधवार सुबह गंगा स्नान करेंगे और सायंकाल में गंगा तट पर मिट्टी के दीप प्रज्वलित करेंगे।

संध्या ढलते ही गंगा तट और घाटों की सीढ़ियाँ हजारों दीयों की रोशनी से जगमगा उठेंगी, जिससे पूरा वातावरण भक्ति और प्रकाश से भर जाएगा — बिल्कुल वाराणसी की तर्ज पर।

धर्मशास्त्रों के जानकार पंडित सुभाष पांडेय ने बताया कि मान्यता है कि देव दीपावली के दिन देवता स्वयं गंगा स्नान के लिए पृथ्वी पर अवतरित होते हैं। भगवान शिव ने जब त्रिपुरासुर पर विजय प्राप्त की, तब देवताओं ने दीप जलाकर इस दिन को देव दीपावली के रूप में मनाया था।

 

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *