खरीक: ढोलबज्जा के मिल्की गांव में बुधवार को एक घर में अचानक आग लग गई। आग शिक्षक प्रदीप रजक के घर में लगी, जिसमें पूरा घर और उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
Total Downloads: 165
पीड़ित शिक्षक प्रदीप रजक ने बताया कि आग की घटना में नगद राशि, फर्नीचर, जरूरी कागजात, कपड़े, अनाज और घरेलू सामान पूरी तरह नष्ट हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने काफी प्रयास कर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।
बताया जाता है कि घटना की जानकारी स्थानीय प्रशासन को दे दी गई है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से सहायता की मांग की है।

वही ढोलबज्जा के मिल्की गांव में बुधवार को आग लगने से शिक्षक प्रदीप रजक का घर जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस अगलगी में घर में रखे नगद, फर्नीचर, कागजात, अनाज समेत अन्य सारा सामान जलकर राख हो गया।
आग की लपटें इतनी तेज थी कि थोड़ी सी और विलंब होने पर पूरा गांव जलकर राख हो जाता। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। जिला पार्षद नंदनी सरकार ने पीड़ित को हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया।
