खरीक | नवगछिया में शनिवार को एनएच-31 पर ट्रक के खराब होने और वाहनों के अत्यधिक दबाव के कारण करीब दो घंटे तक भीषण जाम लगा रहा। सड़क पर फंसे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
सूचना मिलते ही नवगछिया यातायात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खोलने का प्रयास शुरू किया। लेकिन छोटे वाहनों के गलत तरीके से ओवरटेक करने के कारण स्थिति और अधिक खराब हो गई, जिससे जाम का दायरा बढ़कर भयावह रूप ले लिया।
काफी मशक्कत के बाद दोपहर 2 बजे के बाद जाम को हटाया जा सका। जाम इतना लंबा था कि रंगरा तक वाहनों की कतार लग गई थी।

बताया गया कि शुक्रवार को मतगणना को लेकर विभिन्न स्थानों पर भारी वाहनों को रोका गया था। मतगणना समाप्त होने के बाद जैसे ही वाहनों का परिचालन शुरू हुआ, एनएच-31 पर अचानक दबाव बढ़ गया, जिससे सड़क जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।

