खरीक थाना क्षेत्र के झांव गांव में हत्या मामले में जेल भेजे गए आरोपियों के परिजनों द्वारा पीड़ित परिवार को लगातार धमकियां देने का मामला सामने आया है। पीड़ित वशिष्ठ साह ने खरीक थाना में आवेदन देकर अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

वशिष्ठ साह ने बताया कि 7 नवंबर की रात उनके 12 वर्षीय बेटे आदित्य कुमार की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी, जिसमें गांव के ही रामू कुमार मंडल और नीतीश कुमार ठाकुर को पुलिस ने उसी दिन गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

अब शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों के पिता व परिवार वाले केस उठाने का दबाव बना रहे हैं।
11 नवंबर की रात करीब 1:30 बजे मुख्य आरोपी रामू के पिता कैलाश मंडल, भाई गुलशन कुमार, तथा आरोपी नीतीश के पिता सुदीन ठाकुर सहित दो अज्ञात लोग वशिष्ठ साह के घर पहुंचे और धमकी दी कि:

“केस उठा लो, नहीं तो पूरे परिवार की हत्या कर देंगे।”

इससे पूरा परिवार दहशत में है। वशिष्ठ साह ने आशंका जताई कि आरोपी पक्ष किसी भी समय बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं।

इस संबंध में थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने कहा कि मामले में सनहा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *