नवगछिया के गुदरी स्थान, एनएच-31 पर सोमवार को हुए सड़क हादसे में 45 वर्षीय मोहम्मद इमरान की मौत हो गई। उनकी मोटरसाइकिल को तेज रफ्तार स्कूटी ने टक्कर मार दी थी। मृतक गोपालपुर थाना क्षेत्र के लत्तीपाकर गांव के निवासी थे।

पुलिस मौके पर पहुंची

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत ट्रैफिक थाना को सूचना दी। सूचना मिलते ही ट्रैफिक थाना प्रभारी सुजीत वारसी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेजा। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

नारायणपुर जा रहे थे इमरान

परिजनों ने बताया कि मोहम्मद इमरान ठेकेदारी का काम करते थे। सोमवार सुबह वे किसी काम से नारायणपुर जाने के लिए घर से निकले थे। गुदरी स्थान के पास उनकी बाइक को स्कूटी ने तेज रफ्तार से टक्कर मार दी। हादसे के दौरान बाइक पर साथ बैठे मोहम्मद सिंटू को हल्की चोटें आई हैं। टक्कर मारने के बाद स्कूटी चालक मौके से फरार हो गया।

परिवार में मातम

मोहम्मद इमरान अपने पीछे चार बेटियों और दो बेटों का परिवार छोड़ गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। उनकी पत्नी अख्तरी खातून का रो-रोकर बुरा हाल था।

थाना प्रभारी सुजीत वारसी ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस फरार स्कूटी चालक की तलाश कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *