नारायणपुर। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, नगरपारा में शनिवार को भव्य पुस्तक मेले का उद्घाटन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार चौधरी एवं अवन्ति क्लासेज के एरिया मैनेजर प्रशांत ठाकुर ने शिक्षकों और छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में मेले का विधिवत शुभारंभ किया।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

रंगनाथन की याद

कार्यक्रम के दौरान पुस्तकालय विज्ञान के जनक एस. आर. रंगनाथन के योगदान को याद किया गया और उनकी पुस्तकों के प्रति दृष्टि को प्रेरणास्रोत बताया गया।

“पुस्तकें हमारी सबसे अच्छी मित्र”— प्राचार्य

प्राचार्य संजय कुमार चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि
“पुस्तकें अनमोल होती हैं और हमारी सबसे अच्छी मित्र होती हैं। वे ज्ञान और विज्ञान का भंडार हैं। व्यक्ति भले ही बदल जाएं, लेकिन उनके श्रेष्ठ विचार, संस्कृति और सभ्यता पुस्तकों के माध्यम से सदैव जीवित रहती हैं।”

विविध पुस्तकों का आकर्षक संग्रह

पुस्तक मेले में विभिन्न आयु समूहों और विषयों की पुस्तकों का विशेष संग्रह प्रदर्शित किया गया। इनमें—

  • कहानी और बाल साहित्य

  • विज्ञान एवं ऐतिहासिक उपन्यास

  • प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे IIT, NEET, CLAT, CGL, SSC की तैयारी संबंधी पुस्तकें

  • करियर गाइड, मोटिवेशनल बुक्स

  • अंतरराष्ट्रीय व्यक्तिकोश

  • साहित्यिक एवं धार्मिक पुस्तकें

  • बांग्ला साहित्य

  • विषयवार हैंडबुक

छात्रों ने कहानी, विज्ञान और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी पुस्तकों का बड़ी रुचि के साथ अवलोकन किया।

शिक्षकों को सम्मान

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के 11 शिक्षकों को पारितोषिक स्वरूप पुस्तकें प्रदान की गईं।
वरिष्ठ शिक्षक बी. सी. झा, अमूल्य कुमार वर्मा, रतन कुमार सिंह, सरिता वर्मा, आर. एस. राणा, उमेश कुमार, कृष्ण सरकार, ब्रजेश गुप्ता, पी. पी. भारती, नवनीत शुभम, आदित्य गौतम, प्रियंका द्विवेदी सहित छात्र-छात्राओं में मौसम, सानिया, आरोही और स्मृति राज पुस्तकें देखने में व्यस्त दिखाई दिए। पुस्तक मेले को लेकर पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल बना रहा।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet