खरीक | रविवार को कदवा थाना क्षेत्र के कदवा गांव के पास बाबा विशु राउत पुल पहुंच पथ पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। ओवरटेक के दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही पिकअप वैन में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में खरीक थाना क्षेत्र के अठनियां गांव निवासी विपिन कुमार (29, पिता–राजू मंडल) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसी गांव के हरि मंडल (20, पिता–तारिणी मंडल) गंभीर रूप से घायल हो गए।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना की सूचना मिलते ही यातायात थानाध्यक्ष सुजीत कुमार वारसी एवं कदवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा तथा घायल को तत्काल इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेजा।

जानकारी के अनुसार, विपिन पिकअप पर केला लोड कर मधेपुरा के चौसा जा रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हो गया। विपिन दो पुत्रियों के पिता थे। घटना के बाद परिवार में पत्नी, बच्चे और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *