बिहपुर | रविवार दोपहर बिहपुर रेलवे स्टेशन के पश्चिमी होम सिग्नल के पास पोल संख्या 73/38 के निकट एक दर्दनाक हादसा हुआ। डाउन अवध–असाम एक्सप्रेस से गिरकर लगभग 25 वर्षीय अज्ञात युवक की मौके पर गंभीर रूप से घायल होने के बाद मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

रेल थानाध्यक्ष सुदामा पासवान ने बताया कि दोपहर करीब 12:30 बजे युवक के ट्रेन से गिरने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही रेल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बिहपुर ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया, लेकिन गंभीर चोट के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

युवक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। जीआरपीएफ प्रभारी सुदामा पासवान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *