नवगछिया स्थित बाल भारती विद्यालय में सोमवार को गीता जयंती तथा एनसीसी स्थापना दिवस बड़े ही उल्लासपूर्ण और संयमित वातावरण में मनाया गया। विद्यालय परिसर सुबह से ही सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा और छात्रों में विशेष उत्साह देखा गया।

कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसे विद्यालय के प्राचार्य नवनीत सिंह, प्रशासक डीपी सिंह, एनओ विकास पांडेय तथा विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षकों ने संयुक्त रूप से संपन्न किया। इसके बाद सभी गणमान्य व्यक्तियों द्वारा केक काटकर एनसीसी स्थापना दिवस का उत्सव मनाया गया।

कार्यक्रम में छात्रों ने विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। छात्राओं द्वारा गीता के उपदेशों पर आधारित मनमोहक नृत्य, गीत और आकर्षक झांकियों ने पूरे माहौल को आध्यात्मिक और प्रेरणादायक बना दिया। राष्ट्रभक्ति पर आधारित प्रस्तुतियों ने मंच पर ऊर्जा भर दी और उपस्थित दर्शकों से खूब सराहना प्राप्त की।

विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्राओं जहान्वी और नेहल द्वारा दिए गए उत्साहपूर्ण व प्रेरक भाषण ने कार्यक्रम में नई ऊर्जा का संचार किया। उन्होंने गीता के उपदेशों, अनुशासन, राष्ट्रप्रेम और युवा शक्ति की भूमिका पर अपने विचार स्पष्ट रूप से रखे, जिन्हें शिक्षकों और अभिभावकों ने खूब सराहा।

कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य नवनीत सिंह ने छात्रों को गीता के आदर्शों को जीवन में अपनाने तथा एनसीसी की भावना—अनुशासन, समर्पण और देशभक्ति—को हमेशा बनाए रखने का संदेश दिया।

वही विश्व एड्स दिवस के अवसर पर अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया में स्थित आईसीटीसी में एचआईवी/एड्स से संबंधित विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. पिंकेश कुमार के निर्देशन में एएनएम स्कूल की छात्राओं ने रैली निकालकर आम जनों को जागृत किया। आईसीटीसी परामर्श अजय कुमार सिंह ने लोगों को एचआईवी होने के कारण एवं बचाव के बारे में जानकारी प्रदान की। रैली में संयम और समझदारी दूर रखें एड्स बीमारी के साथ-साथ संयम रखना मुश्किल है आसान नहीं पर हम भी नौजवान हैं नादान नहीं स्लोगन गूंज रहे थे। रैली में डॉ. पुरुषोत्तम कुमार, डॉ. ज्योत्सना झा, डॉ. सांत्वना कुमारी आदि ने भाग लिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *