भागलपुर जिले के उन छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी राहत की खबर है, जिन्हें घर के पास डिग्री कॉलेज नहीं होने से दूर-दराज कॉलेज जाना पड़ता है। अब जिले के छह प्रखंडों में नए डिग्री कॉलेज स्थापित किए जाएंगे। इस दिशा में सरकार के निर्देश पर तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) प्रशासन ने बिहार सरकार के उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. एन.के. अग्रवाल को विस्तृत रिपोर्ट भेज दी है।
भेजी गई रिपोर्ट में टीएमबीयू के अंतर्गत वर्तमान में संचालित सभी अंगीभूत और संबद्ध कॉलेजों की सूची भी शामिल है। फिलहाल विश्वविद्यालय के अधीन कुल 31 अंगीभूत व संबद्ध कॉलेज संचालित हैं।
इन प्रखंडों में प्रस्तावित हैं नए डिग्री कॉलेज
टीएमबीयू ने जिन प्रखंडों का नाम नए कॉलेजों के लिए भेजा है, उनमें गौराडीह, पीरपैंती, गोपालपुर, खरीक, बिहपुर, सन्हौला और इस्माईलपुर सहित अन्य प्रखंड शामिल हैं। इसके साथ ही बांका जिले के भी कुछ प्रखंडों का प्रस्ताव शिक्षा विभाग को भेजा गया है।


