नवगछिया : झंडापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत 28 नवंबर को एनएच-31 पर महंत स्थान के पास पानी से भरे गड्ढे में मिले नन्हकार निवासी गुंजन चौधरी के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। झंडापुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि रिपोर्ट के अनुसार गुंजन चौधरी की मौत पानी में डूबने से हुई है।

थानाध्यक्ष ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला दुर्घटना जैसा प्रतीत हो रहा था। हालांकि पुलिस अभी भी मामले के हर पहलू पर गहन जांच कर रही है।

परिजनों के अनुसार गुंजन दानापुर जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन चार दिन बाद उसका शव गड्ढे में मिला। घटना से परिवार में मातम छाया हुआ है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *