नवगछिया के मकंदपुर क्षेत्र में रोजाना लगने वाले जाम ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। शनिवार को भी यहां भीषण जाम लगा रहा, जिसके कारण यात्रियों को अपने गंतव्य तक समय पर नहीं पहुंच पाने से भारी परेशानी झेलनी पड़ी।

जाम में फंसे भाजपा नेता मनोज पांडे ने बताया कि मदरौनी में उनके एक परिचित की महिला का पैर टूट गया था, जिसे तत्काल डॉक्टर के पास ले जाना था, लेकिन जाम की वजह से समय पर पहुंचना संभव नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि मकंदपुर चौक पर सड़क अतिक्रमण जाम की मुख्य वजह है।

स्थानीय निवासी मुक्तिनाथ सिंह ने बताया कि अब जाम लगना आम बात हो गई है। बगल में कोर्ट और अनुमंडल कार्यालय होने के कारण लोगों को जरूरी कामों के लिए समय पर पहुंचना मुश्किल हो जाता है।

छात्र-छात्राओं को भी हो रही परेशानी

जाम में फंसी कॉलेज छात्रा शिवांगी ने कहा कि कॉलेज आते-जाते हर दिन लंबा जाम लगता है। वहीं विद्यालय जाने वाले बच्चों ने बताया कि रोजाना जाम के कारण वे समय पर स्कूल नहीं पहुंच पाते। छात्रों ने प्रशासन से समाधान की मांग की है।

पुलिस का दावा—“जाम कभी-कभी लगता है”

ट्रैफिक थानाध्यक्ष सुजीत वारसी ने कहा कि जाम कभी-कभी ही लगता है। मौके पर पुलिस बल तैनात रहता है, जो जाम लगते ही उसे हटवा देता है। उनके अनुसार ओवरटेकिंग की वजह से भी जाम की स्थिति बनती है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *