नवगछिया। शनिवार संध्या इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर लक्ष्मीपुर स्थित नारायणपुर चंडी स्थान में आगजनी की घटना से अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, आग की शुरुआत अलाव जलाने के दौरान हुई और कुछ ही देर में उसने विकराल रूप ले लिया।
Total Downloads: 382
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचित किया। मौके पर पहुंचे दमकल दल ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक आग ने भारी नुकसान कर दिया था।
तीन झोपड़ियाँ राख, सामान नष्ट
आगजनी में तीन झोपड़ी मकान पूरी तरह जलकर राख हो गए। घरों में रखा राशन व घरेलू सामान भी पूरी तरह नष्ट हो गया। घटना में दो गाय घायल हो गईं।

प्रभावित परिवारों में छंगरी मंडल, श्याम सुंदर मंडल और रंजीत मंडल के झोपड़ी मकान शामिल हैं। आग लगने से क्षेत्र में दहशत और शोक का माहौल है।
