नारायणपुर प्रखंड में प्रखंड सह अंचल कार्यालय सह आवासीय भवन के निर्माण का जिम्मा दिल्ली स्थित जेन एक्स इन्फ्रा होम्स प्राइवेट लिमिटेड, गोविंदपुरा को दिया गया है। यह निर्णय निविदा के वित्तीय बिड के परीक्षण के बाद विभागीय निविदा समिति की बैठक में लिया गया।
तकनीकी बिड मूल्यांकन समिति की अनुशंसा के आधार पर कंपनी ने परिमाण विपत्र (BOQ) की दर से 7.55% कम पर — यानी ₹22,57,21,640 रुपये में निर्माण कार्य करने की सहमति दी है।

नवगछिया में कृष्णा कंस्ट्रक्शन को मिला काम

नवगछिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन के निर्माण की जिम्मेदारी कृष्णा कंस्ट्रक्शन, नया टोला, नवगछिया को दी गई है। कंपनी ने परिमाण विपत्र की दर से 0.25% कम पर — कुल ₹12,35,07,193 रुपये में निर्माण कार्य लेने की पेशकश की थी, जिसे स्वीकृति मिल गई है।

स्वीकृत्यादेश निर्गत करने का निर्देश

भवन निर्माण विभाग के सचिव ने मुख्य अभियंता (दक्षिणी) को दोनों निर्माण कार्यों के लिए स्वीकृत्यादेश निर्गत करने का आदेश दिया है। आदेश जारी होने के बाद दोनों प्रखंडों में निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *