नवगछिया में जमीन से संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से खरीक अंचल अंतर्गत सभी पंचायतों में पंचायतवार साप्ताहिक शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर अंचलाधिकारी प्रवीण कुमार वत्स ने शिविर के सफल संचालन के लिए पत्र जारी करते हुए राजस्व कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति की है।

सीओ प्रवीण कुमार वत्स ने बताया कि इन शिविरों में जमीन से संबंधित सभी प्रकार के मामलों का निष्पादन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को जमीन से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या है, वे निर्धारित तिथि को अपने पंचायत में आयोजित शिविर में उपस्थित होकर समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

शिविर आयोजन का पंचायतवार कार्यक्रम इस प्रकार है—
अकिदत्तपुर में सोमवार और मंगलवार, लोकमानपुर में बुधवार, भवनपुरा में गुरुवार, खैरपुर में सोमवार और मंगलवार, राघोपुर में बुधवार और शुक्रवार, चोरहर में शुक्रवार, ढोड़िया-दादपुर में बुधवार और गुरुवार (राजस्व कर्मचारी: धीरज कुमार सोनी), उस्मानपुर में सोमवार और मंगलवार, तेलघी में बुधवार और गुरुवार, जबकि खरीक बाजार, गोटखरीक, तुलसीपुर और ध्रुबगंज में सोमवार एवं मंगलवार को शिविर आयोजित किए जाएंगे।

अंचल प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस पहल का लाभ उठाएं और अपने जमीन संबंधी मामलों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu
jojobet giriş, jojobet giris, jojobet, jojobet guncel giris
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil