बिहपुर। जीविका ग्रामीण विकास विभाग, बिहार सरकार के अंतर्गत बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति एवं राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तत्वावधान में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत ग्रामीण युवाओं के लिए एक दिवसीय रोजगार सह मार्गदर्शन मेला आयोजित किया जा रहा है।

यह रोजगार मेला आज यानी शनिवार को ब्लॉक ऑफिस ग्राउंड, बिहपुर में आयोजित होगा। मेले का समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है। आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ना और उन्हें करियर से संबंधित उचित मार्गदर्शन प्रदान करना है।

प्रखंड परियोजना प्रबंधक जीविका, बिहपुर अरुण कुमार भारती ने बताया कि इस रोजगार मेले के माध्यम से युवाओं को विभिन्न नामी कंपनियों से सीधे जुड़ने का अवसर मिलेगा। साथ ही युवाओं को कौशल विकास, रोजगार संभावनाओं और भविष्य की दिशा तय करने के लिए विशेषज्ञों से मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा।

जीविका की ओर से ग्रामीण युवाओं से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस रोजगार मेले में पहुंचकर इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *