नवगछिया | नवगछिया बस स्टैंड के समीप रविवार देर रात एक सड़क दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।
स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के दौरान चिकित्सकों ने दिलीप मंडल (33 वर्ष), निवासी लक्ष्मीपुर रुपौली तथा छोटू कुमार, निवासी बासघरा की हालत गंभीर बताई।
दोनों की स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। तीसरे घायल का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


