खरीक। खरीक प्रखंड के पश्चिमी घरारी गांव निवासी मो. औरंगजेब आलम (28 वर्ष), पिता मो. इरशाद आलम की गुजरात में मजदूरी के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा बीते शनिवार की शाम का बताया जा रहा है।

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक का बड़ा भाई मो. इमराज आलम गुजरात में रॅक्टि स्टील प्राइवेट लिमिटेड में लंबे समय से काम करता है। उसी के माध्यम से करीब 15 दिन पहले औरंगजेब को भी गुजरात ले जाकर इसी कंपनी में काम पर रखा गया था।

बताया गया कि शनिवार शाम औरंगजेब ट्रॉली पर पाइप लोड कर ले जा रहा था। इसी दौरान ट्रॉली का तार अचानक टूट गया, जिससे औरंगजेब, ट्रॉली पर मौजूद कंपनी मालिक का पुत्र और एक अन्य व्यक्ति करीब 40 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गए। गंभीर चोट लगने के कारण तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, गांव के लोगों ने कंपनी प्रबंधन और पुलिस-प्रशासन से मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि गरीब परिवार के लिए यह अपूरणीय क्षति है और प्रशासन को संवेदनशीलता दिखाते हुए त्वरित सहायता प्रदान करनी चाहिए।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *