नवगछिया : नारायणपुर प्रखंड में मंगलवार को रेलवे की जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रशासन द्वारा बुलडोजर चलाया गया। इस अभियान के तहत मधुरापुर रेलवे ढाला के दक्षिणी भाग से लेकर गैस एजेंसी तक फैले क्षेत्र में करीब 50 झुग्गियों और अस्थायी दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

सुबह से ही बड़ी संख्या में आरपीएफ अधिकारी, जवान और रेल अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल के सहयोग से रेलवे प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान को शांतिपूर्ण ढंग से अंजाम दिया।

कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारियों में अफरातफरी का माहौल देखा गया। कुछ स्थानों पर विरोध के प्रयास भी हुए, लेकिन प्रशासन की सख्त तैयारी के सामने अतिक्रमणकारियों की एक न चली। बताया गया कि रेलवे प्रशासन द्वारा पूर्व में ही अतिक्रमणकारियों को नोटिस देकर कार्रवाई की जानकारी दे दी गई थी, जिसके चलते कई दुकानदारों ने सुबह से ही अपनी अस्थायी संरचनाएं हटाना शुरू कर दिया था।

इस अभियान में रेल प्रशासन के साथ नारायणपुर अंचलाधिकारी विशाल अग्रवाल, भवानीपुर थाना अध्यक्ष शंभू कुमार तथा बड़ी संख्या में पुरुष एवं महिला पुलिस बल तैनात रहा, जिससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet