नारायणपुर : प्रखंड के नारायणपुर चौक से करीब 500 मीटर पश्चिम राष्ट्रीय राजमार्ग पर शीतलहर के कारण बालू लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। घटना में चालक और उपचालक बाल-बाल बच गए।

दुर्घटना के बाद चालक और उपचालक मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर भवानीपुर गश्ती दल मौके पर पहुंचा और मामले की जानकारी थानाध्यक्ष को दी।

इस संबंध में थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर शंभू कुमार ने बताया कि ट्रक के मालिक से संपर्क किया जा रहा है और आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *