बिहपुर | बिहपुर विधानसभा क्षेत्र में गंगा एवं कोसी नदी के कटाव से प्रभावित गांवों की सुरक्षा को लेकर बुधवार को विधायक ईं. कुमार शैलेन्द्र ने महत्वपूर्ण पहल की। उन्होंने पटना स्थित जल संसाधन विभाग के कार्यालय में प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल से मुलाकात कर जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।

इस दौरान विधायक ने बिहपुर विधानसभा क्षेत्र में वर्षों से जारी नदी कटाव की गंभीर समस्या से विभाग को अवगत कराते हुए बताया कि कटाव के कारण कई गांवों के अस्तित्व पर संकट मंडरा रहा है। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में स्थायी और प्रभावी कटाव निरोधक कार्य शीघ्र शुरू कराने की मांग की।

विधायक ईं. कुमार शैलेन्द्र ने इस संबंध में एक विस्तृत पत्र भी प्रधान सचिव को सौंपा, जिसमें कटाव प्रभावित गांवों की सुरक्षा, तटबंधों की मजबूती तथा भविष्य में होने वाले नुकसान को रोकने के लिए ठोस और आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया गया।

उन्होंने कहा कि नदी कटाव से विस्थापित और प्रभावित ग्रामीणों की सुरक्षा एवं पुनर्वास सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। इस दिशा में त्वरित कार्रवाई से ही क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सकती है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *