नवगछिया : गंगा और कोसी नदी के बीच स्थित माँ बिहुला विषहरी की जागृत एवं पावन भूमि नवगछिया में गुरुवार को अपनी संस्कृति, अपनी धरोहर विषय पर एक विशेष परिचर्चा का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम जगद्‌गुरु रामानुजाचार्य स्वामी रामचन्द्राचार्य जी महाराज (स्वामी आगमानंद जी महाराज) के सानिध्य में संपन्न होगा।

तुलसी दिवस के पावन अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में भागलपुर समेत नवगछिया क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन को लेकर बाल भारती गौशाला रोड, नवगछिया में भव्य और व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

वहीं नवगछिया विकास समिति के संयोजक मुकेश राणा ने अपनी संस्कृति, अपनी धरोहर पर आयोजित इस परिचर्चा को ऐतिहासिक क्षण बताते हुए कहा कि माँ बिहुला की गाथा जन-जन तक पहुंचे, इसके लिए सभी सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों और स्थानीय लोगों को बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में भाग लेना चाहिए।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *