नवगछिया :बिहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार को दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 79.24 ग्राम ब्राउन शुगर और 42.750 लीटर अवैध शराब बरामद की है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने बताया कि 24 दिसंबर को बिहपुर थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि सोनवर्षा निवासी अंकित कुमार अपने भाई मिथुन कुमार के साथ मिलकर अपने घर में अवैध शराब और मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री व भंडारण कर रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद बिहपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अंकित कुमार के घर पर छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान घर से कुल 42.750 लीटर शराब बरामद की गई। तलाशी के क्रम में दोनों आरोपियों द्वारा पहनी गई जैकेट से 79.24 ग्राम ब्राउन शुगर भी बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने मौके से अंकित कुमार (पिता: बेचो कुमार) और मिथुन कुमार उर्फ सुदर्शन कुमार (पिता: सुनील कुमार) को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी सोनवर्षा, थाना बिहपुर, जिला भागलपुर के निवासी हैं।

इस मामले में बिहपुर थाना कांड संख्या 296/25, दिनांक 24.12.2025 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8(सी)/21 एवं बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30(ए) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet
Verified by MonsterInsights