नवगछिया  | सोनपुर मंडल के वाणिज्य विभाग द्वारा एक व्यापक मेगा टिकट चेकिंग ड्राइव चलाया गया। यह अभियान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रौशन कुमार के निर्देशन में विभिन्न स्टेशनों एवं ट्रेनों में संचालित किया गया।

इस विशेष जांच अभियान के दौरान बिना टिकट अथवा अनियमित टिकट से यात्रा कर रहे कुल 3873 यात्रियों को पकड़ा गया, जिनसे 27,55,005 रुपये का राजस्व वसूला गया। यह कार्रवाई मंडल के राजस्व संरक्षण प्रयासों को और सशक्त बनाती है।

सोनपुर मंडल में दिसंबर माह के दौरान भी सघन टिकट जांच अभियान लगातार जारी है। इस माह अब तक 68,094 बेटिकट एवं अवैध रूप से यात्रा कर रहे यात्रियों से कुल 4,53,61,941 रुपये का महत्वपूर्ण राजस्व प्राप्त किया गया है।

वहीं चालू वित्तीय वर्ष में अब तक मंडल ने 6,11,032 बेटिकट यात्रियों से 41,08,56,957 रुपये का रेल राजस्व अर्जित किया है।

रेल प्रशासन के अनुसार, यह उपलब्धि यात्रियों में टिकट लेकर यात्रा करने की बढ़ती जागरूकता, मंडल की सतत निगरानी तथा टिकट जांच टीमों की प्रभावी कार्यशैली का परिणाम है। सोनपुर मंडल द्वारा चलाए जा रहे ये अभियान न केवल राजस्व संरक्षण में सहायक हैं, बल्कि यात्रियों की सुविधा, सुरक्षित यात्रा एवं सुव्यवस्थित रेल संचालन सुनिश्चित करने में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।

अवैध यात्रा पर प्रभावी रोक लगाने और यात्रियों को समुचित टिकट लेकर यात्रा करने के लिए प्रेरित करने हेतु ऐसे विशेष टिकट जांच अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *