भागलपुर। डिप्टी सीएम सह राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा द्वारा भूमि से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर चलाया जा रहा विशेष अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में वे सोमवार को भागलपुर पहुंचकर राजस्व एवं भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से जुड़ी सेवाएं निर्धारित समय-सीमा के भीतर उपलब्ध कराना तथा जमीन से संबंधित लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करना है। संवाद कार्यक्रम के दौरान आम लोगों की समस्याएं सुनकर ऑन द स्पॉट समाधान की दिशा में कार्रवाई की जाएगी। डिप्टी सीएम रविवार को ही भागलपुर पहुंच चुके हैं।

दो पालियों में होगा कार्यक्रम

डिप्टी सीएम का कार्यक्रम दो पालियों में आयोजित होगा।

  • पहली पाली में सुबह 11 बजे से दोपहर 2.50 बजे तक टाउन हॉल में भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

  • दूसरी पाली में दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक राजस्व विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक होगी।

कार्यक्रम में अपर समाहर्ता, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, सभी भूमि सुधार उपसमाहर्ता, जिले के सभी अंचल अधिकारी, राजस्व अधिकारी एवं कर्मचारी के साथ बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहेंगे।

सुबह से शाम तक कई कार्यक्रमों में शिरकत

डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा सोमवार सुबह 7.30 बजे अतिथिगृह से बाबा बूढ़ानाथ मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगे और पूजा-अर्चना के बाद वापस लौटेंगे। इसके बाद सुबह 10.30 बजे आनंद चिकित्सालय रोड स्थित आनंदराम ढांढनिया स्मृति भवन पहुंचेंगे, जहां स्व. सुशील मोदी की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।

टाउन हॉल में जनसंवाद कार्यक्रम एवं समीक्षा बैठक के बाद डिप्टी सीएम बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में आयोजित भागवत कथा के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। इसके उपरांत वे सर्किट हाउस लौटकर सड़क मार्ग से पटना के लिए प्रस्थान करेंगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *