नवगछिया के मदरौनी स्थित एनएच-31 पर बुधवार को करीब 11 बजे दिन में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर किया गया है, जहां एक युवक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।
घायलों की पहचान अनुपम कुमार, सोनू कुमार और दिलखुश कुमार के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को भी जानकारी दी गई। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
बताया जा रहा है कि एनएच-31 पर तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं, जिससे स्थानीय लोग दहशत में हैं।


