नवगछिया। नवगछिया अनुमंडल कार्यालय के कचहरी मैदान में रविवार को एक ही स्थान पर 127 कौओं की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में मृत कौए एक साथ मिलने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।

Whatsapp group Join

स्थानीय नागरिकों ने मामले की जानकारी तुरंत वन विभाग को दी। सूचना मिलने पर फॉरेस्ट विभाग के अधिकारी राजीव कुमार के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और सभी मृत कौओं को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया।

प्रत्यक्षदर्शी दरोगा कुमार ने बताया कि मृत कौए कचहरी ग्राउंड स्थित पेड़ों के आसपास और नीचे जमीन पर पड़े हुए थे। उन्होंने कहा कि एक ही स्थान पर इतनी बड़ी संख्या में कौओं की मौत इससे पहले कभी नहीं देखी गई, जिससे लोग हैरान हैं।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रथम दृष्टया ठंड के कारण मौत की आशंका जताई जा रही है, लेकिन एक ही जगह इतनी बड़ी संख्या में मौत को देखते हुए मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। विभाग ने सभी शवों को सुरक्षित तरीके से जब्त कर लिया है।

अधिकारियों के अनुसार फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल जांच जारी है और एहतियातन आसपास के क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *