नवगछिया अंतर्गत ढोलबज्जा बाजार में कुख्यात अपराधी छोटुवा यादव के नाम पर रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। इस घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने गुरुवार को अपनी दुकानें बंद कर विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस से त्वरित व कठोर कार्रवाई की मांग की।

Whatsapp group Join

व्यवसायियों का आरोप है कि अपराधी गिरोह द्वारा फोन कॉल के माध्यम से रंगदारी मांगी जा रही है। दुकानदारों को डराने के लिए सीधे छोटुवा यादव से बात कराने का दावा किया गया, जिससे पूरे बाजार में भय का माहौल बन गया है।

विरोध में एकजुट हुए दुकानदारों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि पूर्व में भी शिकायतें की गई थीं, लेकिन समय पर कार्रवाई न होने से अपराधियों का मनोबल बढ़ा है। दुकानदारों ने ढोलबज्जा थाना पहुंचकर सुरक्षा, न्याय और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक सुरक्षा का पुख्ता आश्वासन नहीं मिलता, उनका आंदोलन जारी रहेगा। स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि पुलिस ने शीघ्र सख्त कदम नहीं उठाए, तो ढोलबज्जा बाजार में व्यापार करना मुश्किल हो जाएगा और व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

नवगछिया की पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रेरणा कुमार ने बताया कि बाजार बंद होने की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। उन्होंने दुकानदारों से लिखित आवेदन देने की अपील करते हुए आश्वासन दिया कि आवेदन प्राप्त होते ही मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *